272 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य जांच
दुमका, जून 10 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कुल 272 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच, रक्त जांच तथा अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण, नियमित जांच तथा सुरक्षित प्रसव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। शिविर के सफल संचालन में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरजीत माजी, जीएनएम मेरीनिला, अर्चना कुमारी, रितेश जायसवाल, सुशील कुमार, बीटीटी अमोद मंडल, एएनएम रेणुका भारती, सभी सहिया साथी, लैब तकनीशियन सहयोग कर रहे थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक गर्भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.