2700 लीटर डीजल के साथ चालक गिरफ्तार
चंदौली, अक्टूबर 6 -- सैयदराजा। पुलिस ने बीते सोमवार की देर रात नौबतपुर बॉर्डर के पास एक पिकअप टैंकर से लगभग 2.70 लाख रुपये मूल्य का 2700 लीटर डीजल बरामद किया। डीजल को बिहार की ओर भेजा जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने बिहार रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के कोसाडीह गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर आपूर्ति विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट और जिलाधिकारी के आदेश के बाद चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बिहार और यूपी में डीजल-पेट्रोल के दामों में 6-7 रुपये प्रति लीटर का अंतर है। इसका लाभ लेने के लिए छोटे टैंकर रात में नौबतपुर बॉर्डर के कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों से डीजल लेकर बिहार ले जाते हैं। पुलिस पहले भी कई पिकअप टैंकरों को पकड़ कर जब्त कर चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.