बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। ➡️संवाददाता यातायात पुलिस ने रविवार को दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की चेकिंग की। चारपहिया वाहनों में लगी काली फिल्म को हटाया गया । 270 वाहनों पर 2.70 लाख का चालान किया गया। यातायात पुलिस द्वारा बांदा शहर क्षेत्र में चारपहिया वाहनों में अवैध रूप से लगी काली फिल्म के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें चारपहिया वाहनों मे अवैध रुप से लगी काली फिल्मों को हटवाया गया । बिना हेलमेट, सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न ले जाने को लेकर सख्त चेतावनी दी गई । साथ ही साथ बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करें, जनपद में यातायात व कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...