नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर गुरुवार को BSE में करीब 9 पर्सेंट के उछाल के साथ 8889.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक ही दिन में कंपनी के शेयर 700 रुपये से अधिक उछल गए हैं। ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर बुधवार को 8133.80 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर गुरुवार को 8889.55 रुपये पर जा पहुंचे हैं। बंपर डिविडेंड और चौथी तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं। हर शेयर पर 270 रुपये का बंपर डिविडेंड बांटेगी कंपनीओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज ने हर शेयर पर 270 रुपये का बंपर डिविडेंड बांटने की घोषणा की है। कंपनी ने डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 7 मई 2026 फिक्स की है। ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज 21 मई 2026 को या इससे प...