गिरडीह, सितम्बर 11 -- गिरिडीह। महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सीसीएल गिरिडीह एरिया की ओर से गुरुवार को बनियाडीह स्थित अकदोनीखुर्द पंचायत भवन में सिलाई एवं टेलरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीसीएल गिरिडीह एरिया के महाप्रबंधक कन्हैया शंकर गैवाल एवं अकदोनीखुर्द के मुखिया मेघलाल दास ने संयुक्त रूप से किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सीसीएल के फाइनल माइन क्लोजर प्लान (एफएमसीपी) के तहत संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से भदुआ ओसीपी, यूके इनक्लाइन और धोबीडीह इनक्लाइन क्षेत्र की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक परियोजना के अंतर्गत तीन बैच संचालित होंगे। कुल 270 महिलाओं एवं अभ्यर्थियों को सिलाई-टेलरिंग का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जन...