एटा, मार्च 8 -- शहर में सैटेलाइट रोडवेज बस स्टैंड निर्माण का रास्ता साफ हो गया। आगरा रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप में इस नए आधुनिक बस स्टैंड निर्माण के लिए सन स्तर से कुल 27.5 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। साथ ही बस स्टैंड, वर्कशॉप समेत अन्य कई प्रकार की यात्री सुविधाओं संबंधी निर्माण कार्यों को पूरा कराने का जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) को सौंपी गई है। नए सैटेलाइट बस स्टैंड के अस्तित्व में आने के बाद शहर के जीटी रोड स्थित मुख्य बस स्टैंड पर बसों और यात्रियों का दबाव कम हो जाएगा। नए बस स्टैंड से मुख्य रूप से आगरा-बरेली रूट की बसों का संचालन किया जाएगा। इससे जीटी रोड और आगरा रोड मोड पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी और यात्रियों को अपने गंतव्य के लिए सुगम परिवहन उपलब्ध होगा। सैटेलाइट बस स्टैंड को आईएसबीटी की तर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.