अमरोहा, मार्च 29 -- नगर पालिका परिषद की 15वीं बोर्ड बैठक शनिवार को पालिका सभागार में हुई। बैठक में विकास कार्यों के लिए 27 करोड़ 33 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। सड़क निर्माण पर पांच करोड़ व सुंदरीकरण पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी अवधेश वर्मा ने बजट प्रस्तुत करते हुए बताया कि आय के प्रमुख स्रोतों में गृहकर से 60 लाख, जलकर से 25 लाख, जल मूल्य से 10 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न योजना के तहत भी पालिका को पर्याप्त धनराशि प्राप्त होगी। जिसमें वंदन योजना से डेढ़ करोड़, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना से तीन करोड़, नगरीय जल निकासी अनुदान के रूप में एक करोड़, अमृत सरोवर विकास के लिए 20 लाख, 15वें वित्त आयोग से ढाई करोड़ तथा राज्य वित्त से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.