लखीमपुरखीरी, मई 30 -- गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी गोला में नालों के ओवरफ्लो और गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। शहर में 27.18 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाया जाएगा, जिससे नालों के पानी को शुद्ध कर पुनः उपयोग योग्य बनाया जा सकेगा। शुक्रवार को विधायक अमन गिरि ने जल निगम के अधिकारियों और निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। यह प्लांट नई बाईपास और सिकंदराबाद रोड के बीच चिन्हित जमीन पर लगाया जाएगा विधायक ने बताया कि इस परियोजना का प्रस्ताव उनके स्वर्गीय पिता अरविंद गिरि द्वारा शासन को भेजा गया था। यह योजना स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत शहरों में उपयोग किए गए पानी को पुनः शुद्ध कर विभिन्न...