प्रयागराज, फरवरी 18 -- पीएम सूर्य घर योजना के लिए जिले में 27837 आदेवन प्राप्त हुए। जबकि 12481 सोलर पैनल के ही अब तक इंस्टॉलेशन हो पाए हैं। बुधवार को जब जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इसकी समीक्षा की तो अफसरों ने यह रिपोर्ट रखी। डीएम ने इस ढिलाई पर नाराजगी जाहिर की। बैठक में वेंडर चयन के बाद लंबित आवेदनों, बिजली विभाग में नाम, लोड, बिजली का बिल इत्यादि संशोधन से जुड़ी प्रगति के बारे में जानकारी दी। विद्युत विभाग के निरीक्षण में लंबित प्रकरण व स्मार्ट मीटर के बारे में भी पूछा। प्रभारी पीओ नेडा कोमिल द्विवेदी ने बताया कि काम को तेजी से कराया जा रहा है। डीएम ने कहा कि अगर लापरवाही की जा रही है तो एजेंसियों का अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही करें। उन्होंने प्रभारी पीओ नेडा को विद्युत विभाग व बैंक के अधिकारियों और पीएम सूर्यघर योजना व क्लीन एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.