कटिहार, दिसम्बर 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 कार्यक्रम के तहत बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन और पशु नस्ल सुधार को लेकर जिला पशुपालन कार्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य स्कीम के अंतर्गत जिले के 28 पशु चिकित्सालय व औषधालय क्षेत्रों में 27 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक एक दिवसीय पशु बांझपन निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से पशुपालकों के द्वार तक पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम (कृत्रिम गर्भाधान) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। खास बात यह है कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाकर पशुओं के बांझपन का मुफ्त उपचार किया जाएगा, साथ ही पशुपालकों को बांझपन से बचाव, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण और वैज्ञानिक देखभाल की जानकारी भी दी जाएगी। इन प्रखंडों में लगेगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.