कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसए अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. कौशल कुमार ने बताया कि विवि के कुलपति के विजयेंद्र पांडियन की देखरेख में 27 से 29 मार्च के बीच तीन दिवसीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमिता कॉनक्लेव एवं क्षेत्रीय ट्रेड शो का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवाचार, उद्यमिता उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम पारिस्थितिक तंत्र को प्रोत्साहित एवं बाजार से जुड़ाव स्थापित करना है। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि शैक्षणिक संस्थाओं के छात्रों को अपने उद्यमिता आधारित व्यावसायिक मॉडल को प्रस्तुतीकरण के लिए एक बड़ा मंच प्रदान किया जा रहा है। चयनित मॉडल को उद्योग विशेषज्ञों की ओर से मार्गदर्शन एवं इनक्यूबेशन सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम विवि और उत्तर प्रदेश व्यापार संवर्धन प्राधिक...