जमशेदपुर, फरवरी 22 -- पटमदा । पटमदा के कुलटांड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास प्रत्येक शुक्रवार को आसपास के आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों के सहयोग से साप्ताहिक हाट की शुरुआत होगी। शनिवार को लछीपुर पंचायत के मुखिया कृष्णपदो सिंह की अध्यक्षता में कुलटांड हनुमान व दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट की शुरुआत 27 फरवरी को गांव के मुखिया एवं ग्राम प्रधान द्वारा फीता काटकर किया जाएगा। ग्राम प्रधान चंदन सिंह व सेवानिवृत्त शिक्षक शरत सिंह सरदार ने कहा कि लछीपुर पंचायत के चुड़दा, बांसगड़, पोकलाबेडा, कुकड़ू, घोड़ाबांधा आदि गांव के ग्रामीणों को इस साप्ताहिक हाट में अपनी जरूरत की सामग्री खरीदने का मौका मिलेगा। बैठक में बनवासी कल्याण केंद्र के रामनाथ सिंह, सेवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.