कुशीनगर, अप्रैल 3 -- कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव के निवासी आदिल खान ने आगामी 27 अप्रैल से अनशन करने की चेतावनी दी है। उनका आरोप है कि पत्थरनसीब के लिए एसडीएम का आदेश होने के पांच साल बीत जाने के बावजूद लेखपाल और कानूनगो सीमांकन एवं पत्थरनसीब की कार्यवाही पूर्ण नहीं कर रहे हैं। उन पर सुविधाशुल्क मांगे जाने का आरोप है। आदिल खान ने खड्डा तहसील गेट पर अनशन करने की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...