हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग परिसर, हल्द्वानी में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। इस दौरान आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता एन सी त्रिपाठी और शंकर शंभू पंत ने की। वक्ताओं ने कहा कि हड़ताल के पांच दिन बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.