रुद्रपुर, फरवरी 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का जिला स्तरीय धरना बुधवार को आयोजित होगा। सिंचाई विभाग परिसर में 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स धरना देंगे। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा जाएगा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिला सचिव हरपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को कनिष्ठ अभियंताओं की लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति को दूर करने समेत 27 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना सिंचाई विभाग परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश, मंडल और जिला स्तरीय पदाधिकारियों की वर्चुवल बैठक में कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में ठहराव के कारण समस्त अभियंत्रण विभागों के डिप्लोमा इंजीनिसर्य को पूर्ण सेवाकाल में पदोन्नति की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.