27 साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 22 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। वर्ष 1999 के हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में 27 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी सुरेश सिंह को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा का रहने वाला है और लंबे समय से पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस के अनुसार वर्ष 1999 में मुजेसर क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पीओ स्टाफ ने पुराने रिकॉर्ड, तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचनाओं के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.