मुंगेर, मार्च 18 -- तारापुर,निज संवाददाता। इबादत,रहमत और बरकत के माहौल के बीच नूरी मस्जिद में 27 वें रोजे की रात तरावीह की नमाज मुकम्मल की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में एकत्रित हुए और इबादत की। मस्जिद के इमाम हाफिज फैजान राजा ने लगातार 27 दिनों तक तरावीह की नमाज में कुरआन-ए-पाक की तिलावत सुनाकर नमाज मुकम्मल कराई। कुरआन की तिलावत सुनने के लिए रोजाना 100 से अधिक नमाजी मस्जिद में मौजूद रहते थे। नमाजियों ने लगन के साथ कुरआन शरीफ को सुना और इबादत में हिस्सा लिया। तरावीह मुकम्मल होने के अवसर पर मस्जिद के एक अन्य इमाम मो. सनव्वर साहब ने कहा कि कुरआन की तालीम इंसान के जीवन को बेहतर बनाती है और समाज में अच्छाई, शांति और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने बताया कि रमजान मुसलमानों के लिए सबसे अहम महीनों में से एक है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.