पूर्णिया, अगस्त 26 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। लक्ष्मीनगरी गुलाबबाग मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले 27वें गणपति महोत्सव की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। बुधवार की संध्या को विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण एवं भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना के साथ इस महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसी के साथ 10 दिवसीय भव्य मेले का भी आरंभ होगा, जिसका इंतजार क्षेत्रवासियों को बेसब्री से है। पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्य लगातार पंडाल निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था तथा पेयजल की समुचित तैयारी की जा रही है। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं और आगंतुकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। महोत्सव के अवसर पर लगने वाले मेले में लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.