बस्ती, जनवरी 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में चलाए जा रहे 'यातायात माह' के तहत परिवहन विभाग की टीम ने सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को आरटीओ प्रवर्तन की टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 27 वाहनों की जांच की और नियमों की अनदेखी करने पर 94 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। आरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने शहर के बड़ेवन और फुटहिया चौराहे पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान प्रेशर हॉर्न, लाल-नीली बत्ती, हूटर और शीशों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान 11 वाहनों का विभिन्न अनियमितताओं में चालान किया गया। अभियान के अंतर्गत मार्ग पर संचालित 15 बसों का भी निरीक्षण किया गया। इनमें से अधिकांश बसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.