27 वर्षीय बॉलर को टीम इंडिया में शामिल करने पर हनुमा विहारी दंग, बोले- फिर से ऐसा कर दिया
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- भारत को 23 जुलाई से जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई नए खिलाड़ियों को चुना गया है। तेज गेंदबाज यश ठाकुर और अशोक शर्मा पहली बार टीम में आए हैं। स्पिनर हर्ष दुबे को भी पहली बार टी20 टीम में जगह मिली है। हालांकि, अनुभवी बल्लेबाज हनुमा विहारी 27 वर्षीय यश ठाकुर के शामिल होने से दंग रह गए हैं। उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं ने फिर से टीम में एक चौंकाने वाली एंट्री की है। यश ठाकुर ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के लिए सिर्फ एक मैच खेला था, जिसमें 55 रन लुटाकर दो विकेट लिए। पीबीकेएस की बागडोर श्रेयस अय्यर के पास है, जो अब भारतीय टी20 टीम के कप्तान भी हैं।'ज्यादातर मैचों में इलेवन में भी नहीं था' भारत के लिए 16 टेस्ट खेलने वाले हनुमा विहारी को मयंक यादव को चुने जाने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.