बगहा, अप्रैल 12 -- मधुबनी। धनहा थाना की पुलिस ने रविवार को धनहा गौतम बुद्ध सेतु चेक पोस्ट से 27 लीटर देशी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। शराब धंधेबाज यूपी से बाइक पर शराब की खेप को धनहा पुल के रस्ते लेकर जा रहा था। उसी दौरान वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि चेक पोस्ट पर पुलिस जांच कर रही थी । उसी दौरान चेक पोस्ट पर एक बाइक सवार पहुंचा। पुलिस टीम ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। जिसे पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। बाइक की तलाशी ली गई तो बाइक से 27 लीटर देशी शराब बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि, शराब तस्कर की पहचान धनहा थाना क्षेत्र के बगहवा गांव निवासी पट्टू यादव के रूप में हुई है। शराब तस्कर के बाइक जप्त करते हुए उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.