मधुबनी, मई 23 -- झंझारपुर। भैरवस्थान थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की शाम एक चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए शराब को फ्रूटी के पैकेटों में छिपाकर रखा था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी यह चालाकी धरी की धरी रह गई। वाहन से कुल 27 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। भैरवस्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक चारपहिया गाड़ी से शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना की प्रामाणिकता जांचने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एनएच 27 पर सरसों पाहि कट के पास घेराबंदी की। यह भी पढ़ें- बथान से 1574 लीटर विदेशी शराब बरामद संदिग्ध वाहन को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो फ्रूटी के डिब्बों में पैक की गई शराब बरामद हुई। पुलिस न...