बलरामपुर, मार्च 2 -- बलरामपुर। जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने एक प्लास्टिक की बोरी में रखी 36 पन्नी, प्रत्येक 750 एमएल, कुल 27 लीटर कच्ची शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अब्दुल सलाम पुत्र मो. खलील, निवासी चैनपुर बडरिया थाना तुलसीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम में उपेंद्र यादव और प्रेमचंद्र की प्रमुख भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.