उन्नाव, मार्च 27 -- उन्नाव। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च को देखते हुए गुरुवार को अष्टमी के अवकाश के अलावा रामनवमी के अवकाश पर भी शुक्रवार को निबंधन कार्यालय खुला रहा। महानिरीक्षक निबंधन अमित गुप्ता द्वारा जारी किए गए पत्र में निबंधन कार्यालय खोलकर रजिस्ट्री सहित अन्य विभागीय कार्य पूरे करने के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके क्रम में सहायक निरीक्षक निबंधन कंचन मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को कार्यालय खोला गया था। इस दौरान दिन भर में कुल 26 रजिस्ट्री हुईं थीं। जिससे लगभग 57 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति शुल्क व स्टांप के रूप में हुई थीं। वहीं शुक्रवार को भी कार्यालय में 27 रजिस्ट्री हुइं। जिससे 1396770 रुपए का राजस्व आया। बताया कि मार्च के शेष बचे सभी कार्य दिवस में सभी उपनिबंधक कार्यालयों में रजिस्ट्री का कार्य शाम छह बजे तक होगा। विभागीय व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.