गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- मुरादनगर, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली तब उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। प्रदेश में अराजकता और अपराध का बोलबाला था। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया। आज दूसरे प्रदेशों के लोग भी योगी जैसा मुख्यमंत्री चाहते हैं। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन प्रदेश के विकास को दिशा देता है। जबकि उनका उद्बोधन राष्ट्र को सशक्त करता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश का विकास कर रही है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: मुख्यमंत्री ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल की प्रतिमा का अनावरण किया योगी की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि पू...