आजमगढ़, मार्च 8 -- आजमगढ़। शहर स्थित सपा कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि एसआईआर में भाजपा की सरकार सत्ता के बल पर बेईमानी करना चाह रही है, लेकिन पार्टी के पदाधिकारी मुस्तैद हैं। हमें 27 मार्च तक लगातार सक्रिय होकर काम करना है। उन्होंने कहा कि कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पार्टी द्वारा नेहरू हाल में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। जिसमें पूरे जनपद के पीडीए के लोग आएंगे। विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है। किसानों की समस्याएं विकराल होती जा रही हैं। इस मौके पर विधायक डॉ. संग्राम यादव, बेचई सरोज, अखिलेश यादव, पूजा सरोज समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.