देहरादून, मार्च 5 -- गुरुवार को व्यापार संघ चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी 27 मार्च को संघ के चुनाव किए जाने का निर्णय लिया गया। चुनाव अधिकारी धन प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि आगामी 27 मार्च को टाउन हॉल में व्यापार संघ के चुनाव होने निश्चित हुए हैं। चुनाव से पूर्व सदस्यता नवीनीकरण करने की अंतिम तिथि 20 मार्च सायं 6:00 तक है। चुनाव नामांकन की तिथि 21 मार्च सायं 5:30 बजे तक है। नामांकन की जांच की तिथि 22 मार्च दोपहर 2:00 बजे व नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 मार्च है। चुनाव सायं 4:30 तक होगा। 27 मार्च को सुबह 9:00 बजे से 3 बजे टाउन हॉल में मतदान होगा। शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू की जाएगीl बताया कि चुनाव संपन्न करने के लिए चुनाव समिति का गठन किया गया है जिसमें मदन मोहन शर्मा, राकेश कुमार अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सुनील पवार, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.