मधुबनी, मार्च 22 -- झंझारपुर । महरैल में 27 मार्च को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय विशाल रामनवमी शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए क्षेत्र में प्रचार रथ निकाला गया, जो गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दे रहा है। रामनवमी शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में यह भव्य यात्रा दोपहर 12 बजे महरैल रेलवे स्टेशन चौक स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा महरैल, कर्णपुर, हरना, हरड़ी सहित झंझारपुर और अंधराठाढ़ी के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौरान भक्ति गीत, ढोल-नगाड़े और आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में सौहार्द व भाईचारा मजबूत करना है। समिति ने लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.