27 महिलाओं को मिला डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण
चाईबासा, मई 17 -- चाईबासा। मानव संसाधन विकास संस्थान के तत्वावधान में शिक्षायतन, केरा में आयोजित महिला डिजिटल साक्षरता अभ्यास वर्ग का समापन हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 27 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें मोबाइल, इंटरनेट, डिजिटल भुगतान एवं ऑनलाइन सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर डॉ रंजीत प्रसाद, किशोर प्रसाद, डॉ. सुरुचि कुमारी, मंजूरी हांसदा तथा निकिता मंडल ने प्रशिक्षक के रूप में भूमिका निभाई और प्रतिभागियों को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर परेश मंडल, गोपाल महापात्रा, छवि मंडल, तृषा मंडल, नेहा कालिंदी, संगीता पूर्ति, बिरंग गागराई, रायमनी तैसूम, सुष्मिता साहू, सोमवारी गोप आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.