दरभंगा, मार्च 14 -- बहेड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से अमता गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर व चश्मा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने किया। शिविर में सैकड़ों लोगों के बीच विभिन्न प्रकार की दवाओं व 27 महादलित परिवारों के बीच चश्मा वितरण किया गया। विधायक प्रो. चौधरी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का शिविर हर गांव में लगाया जाए। मौके पर प्रभारी डॉ. बीडी महतो, डॉ. भारत भूषण, मुखिया मनोरमा देवी, युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक सतीश चंद्र पाण्डे, एएनएम चंदा कुमारी, सीएचओ गौरीशंकर, मनीष कुमार, सुनील सिंह, राम पुकार मंडल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.