27 मई से 10 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, परीक्षाएं रहेगी जारी
सहारनपुर, मई 22 -- सहारनपुर। मां शाकम्भरी विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश जारी किया है। कुलसचिव के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर एवं विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों/ संस्थानों मे 27 मई से 10 जुलाई तक विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा, लेकिन इस दौरान परीक्षा एवं परीक्षा संबंधी कार्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश अवधि में शिक्षक परीक्षा कार्य एवं अन्य आवश्यक कार्यों का संपादन करेंगे। इसके बदले शिक्षकों को बाद में एक प्रतिकर अवकाश प्रदान किया जाएगा, जिसे विभागाध्यक्ष स्तर पर समायोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 27 तक स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.