27 बाढ़ प्रभावित गांवों पर रहेगी विशेष नजर
गाजीपुर, जून 12 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने सैदपुर तहसील क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी हैं। गंगा और गोमती नदी के किनारे बसे बाढ़ प्रभावित गांवों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। तहसील क्षेत्र के कुल 27 गांवों को बाढ़ प्रभावित श्रेणी में चिन्हित किया गया है, जिनमें 8 गांव अति संवेदनशील और 10 गांव संवेदनशील श्रेणी में शामिल हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 14 बाढ़ चौकियां स्थापित की जाएंगी। इन चौकियों के माध्यम से नदी के जलस्तर, तट कटान और संभावित बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी। राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक संसाधनों की भी व्यवस्था की जा रही है। फुलवारी कला, सराय सागर, सराय चंडी, मीरपुर तिरवाह, तुर्कही, दुबैथा, मझहरिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.