जामताड़ा, जनवरी 28 -- जिला मलेरिया कार्यालय के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामताड़ा में बुधवार को फाइलेरिया ग्रसित रोगियों के बीच फाइलेरिया कीट का वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार फाइलेरिया बीमारी से प्रभावित अंग के साफ सफाई के लिए कीट का वितरण किया गया। इस कीट में सात सामग्री होते हैं जिनमें टब, मग, एंटीबैक्टीरियल साबुन, एंटीबैक्टीरियल पाउडर, क्रीम, तोलिया,सावलों एवं दस्ताना मौजूद रहते हैं। मौके पर सीएचसी जामताड़ा के प्रभारी डॉ निलेश कुमार ने बताया कि कुल 27 फलेरिया रोगियों को डेमो के माध्यम से इस किट का का वितरण किया गया। इस अवसर पर एमपीडब्लू मनोज कुमार तिवारी,रूपेश कुमार, कुणाल कुमार, सुबोधन टुडू एवं कालीपद दास सहित अन्य मौजूद थे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.