चक्रधरपुर, फरवरी 27 -- चक्रधरपुर। बिलासपुर रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर गोंदिया- झारसुगुड़ा-गोदिंया मेमू 27 फरवरी से 1 मार्च तक बिलासपुर में शार्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 68861 गोंदिया झारसुगुड़ा मेमू व ट्रेन नंबर 68862 झारसुगुड़ा गोंदिया मेमू ट्रेन 27 फरवरी से 1 मार्च तक बिलासपुर तक ही जाएगी और बिलासपुर से ही वापस गोदिंया के लिए रवाना होगी। इन दिनों में इस ट्रेन की बिलासपुर से झारसुगुड़ा की सेवा रद्द रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...