मुंगेर, फरवरी 26 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सामुदायिक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अभियान 10 फरवरी से शुरू हुआ है जो 27 फरवरी 2026 तक संचालित रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की गोलियां खिला रहे हैं। प्रखंड में 82 हजार लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें अब तक करीब 70 हजार लोगों को दवा दी जा चुकी है। लगभग 90 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है और शेष लक्ष्य अगले तीन दिनों में पूरा करने का प्रयास जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.