मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत बीडीओ आमना वसी ने स्वयं दवा खाकर की। इस दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि यह कार्यक्रम 27 फरवरी तक लगातार चलेगा। इस दौरान दो वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को दवा खिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए 78 आशा कार्यकर्ताओं की टीमें गठित की गई है। इन टीमों की निगरानी के लिए छह सुपरवाइजर तैनात किए गए है। प्रत्येक टीम में दो सदस्य शामिल हैं। प्रतिदिन अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त तीन दिन तक स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों पर बूथ बनाकर लोगों को दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.