शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने 27 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इस आदेश के बाद कई थानों की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा। तबादला सूची में कलान, कटरा, अल्हागंज समेत विभिन्न थानों में लंबे समय से तैनात कांस्टेबल शामिल हैं, जिन्हें अन्य स्थानों पर भेजा गया है। एसपी की ओर से जारी आदेश के तहत सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...