गोंडा, मार्च 17 -- गोण्डा। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में 120 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को स्वीकृति दी गई थी। इनमें से अब तक 27 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि 90 से अधिक भवनों का निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में जारी है। नए भवन तैयार होने से नौनिहालों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। विभागीय जानकारी के अनुसार जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हुआ है, उनमें मनकापुर ब्लॉक के मधईपुर, परसपुर के मरचौर और सुसुंडा, बभनजोत ब्लाक क्षेत्र में एक केंद्र ,हलधरमऊ के रेरूवा, बेलसर के जफरापुर, तरबगंज के जुझारीपुर, इटियाथोक के पूरे मुसद्दी द्वितीय और मुजेहना के मिश्रन पुरवा समेत अन्य गांवों के केंद्र शामिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.