लोहरदगा, अप्रैल 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के आदेशानुसार सोमवार को नगर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान समाहरणालय लोहरदगा और शंख पुल मोड़ के मुख्य सड़क मार्ग पर चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन सुनिश्चित कराना था। जांच के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, वाहनों में छेड़छाड़ और अतिरिक्त लाइट आदि की जांच की गई।इस दौरान लगभग 35 से 40 दोपहिया वाहनों की जांच की गई। कागजातों की कमी तथा मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन करने के आरोप में कुल 27 दोपहिया वाहनों पर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.