झांसी, दिसम्बर 18 -- 27 दिनों से फरार सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उनके खिलाफ रंगदारी, डकैती और गैंगस्टर समेत 65 मुकदमे दर्ज हैं। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश जितेंद्र यादव की कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गांव भुजौंद निवासी प्रेम सिंह पालीवाल ने पिछले महीने 20 नवंबर को पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, अखाड़ापुरा मोंठ निवासी अनिल यादव उर्फ मामा व अन्य तीन साथियों पर जबरन जमीन कब्जाने, रंगदारी और डकैती का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस दीपनारायण की तलाश कर रही थी। 25 हजार का इनाम घोषित होते ही 12 दिसंबर को अनिल ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। एक अन्य अशोक गोस्वामी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.