गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सोमवार को 27 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसआई कमलेश प्रताप सिंह को नौसड़ से रमवापुर, घनश्याम उपाध्याय को थाना सहजनवां से चौकी प्रभारी कलक्ट्रेट, आकाश शुक्ला को थाना एम्स से जंगल डुमरी नंबर 2, गौरव तिवारी को कस्बा पीपीगंज से जगदीशपुर और देशराज सरोज को पुलिस लाइन से विकासनगर भेजा गया है। इसी क्रम में नितेश राय को थाना एम्स से सोनबरसा, अंकुर सिंह को थाना झंगहा से मुंडेरा बाजार, अंजय सिंह को पुलिस लाइन से नौसड़, आदित्य कुमार पांडेय को थाना गोरखनाथ से चौकी प्रभारी बक्शीपुर और रविशंकर को थाना खोराबार से भौराबारी तैनात किया गया है। रुपेश पाल सिंह को विकासनगर से बलुआ,अनूप कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से धर्मशाला,अनीश कुमार सिंह को धर्मशाला से रामनगर,...