जमशेदपुर, जून 22 -- जमशेदपुर । मौसम बदलने से गर्मी से तो राहत मिली है इसके साथ अगले पांच दिन भी राहत भरा सफर होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि इस महीने सामान्य से कम वर्षा होनी है लेकिन अगले पांच दिनों तक बारिश होगी। यह अलग बात है कि झारखंड के विभिन्न जिलों में यह बारिश कहीं तेज तो कहीं मध्यम दर्जे की होगी। बारिश के साथ गर्जन और वज्रपात होने का भी अनुमान है। इन पांच दिनों में धूप भी होगी लेकिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम ही रहने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- रांची में 35.6 मिमी बारिश, 23 तक पूरे झारखंड में कायम होगा मानसून

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...