अलीगढ़, जून 25 -- 27 जून को होगी सेवानिवृत कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक अलीगढ़। सेवानिवृत कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन की आवश्यक बैठक 27 जून शनिवार को सुबह 10 बजे से कोषागार कार्यालय के पेंशनर कक्ष संख्या-15 में होगी। अध्यक्ष उदय राज सिंह ने बताया कि बैठक में हस्ताक्षर याचिका व नोशनल इंक्रीमेंट की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...