दुमका, जून 23 -- दुमका। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में आगामी हूल दिवस के आयोजन को लेकर मंगलवार को प्रशासनिक भवन के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, उपसमितियों के संयोजक-सदस्य और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने सहमति जताई कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हूल दिवस पूरे उत्साह, सम्मान और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- झामुमो की बैठक में विधानसभा की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चाबैठक के निर्णय बैठक में निर्णय हुआ कि कार्यक्रम की शुरुआत 27 जून को भोगनाडीह जाने वाले पदयात्रियों के स्वागत से होगी। विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर पदयात्रियों का पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार...