जमशेदपुर, जुलाई 27 -- गो सम्मान आव्हान अभियान के बैनर तले गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 27 जुलाई को शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान करीब एक लाख लोगों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा जाएगा, जिसे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया जाएगा। शनिवार शाम बिष्टूपुर स्थित चैम्बर भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में अभियान के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि संस्था लंबे समय से गौ संरक्षण, संवर्धन और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरण अभियान चला रही है। इसके तहत पूरे जिले में हस्ताक्षर अभियान संचालित किया गया, जिसमें अबतक लगभग एक लाख लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- गो माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने ...