प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड से जुड़े 29 हजार से अधिक स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। 27 जिले ऐसे हैं जहां 30 प्रतिशत से कम स्कूल ऑनलाइन उपस्थित दर्ज करा रहे हैं। यूपी बोर्ड के अधिकारियों के बार-बार निर्देश देने के बावजूद सुल्तानपुर, कुशीनगर, वाराणसी, इटावा, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर देहात, प्रतापगढ़, हमीरपुर, अमेठी, चंदौली, बस्ती, फर्रुखाबाद, बलिया, कानपुर नगर, हरदोई, उन्नाव, गोरखपुर, गाजीपुर, अयोध्या, जौनपुर, आगरा, सिद्धार्थनगर, मैनपुरी, बहराइच, लखनऊ, फिरोजाबाद एवं गोंडा में ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। 30 सितंबर को ऑनलाइन उपस्थिति के आकड़ों की समीक्षा से पता चला है कि इन जिलों में 30 प्रतिशत अथवा उससे कम विद्यालय ही छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों की उपस्थिति अ...