मेरठ, जनवरी 26 -- प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 5 फरवरी तक लखनऊ में होगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडलीय ट्रायल 28 को सुबह 11 बजे से होंगे। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 7 फरवरी से 10 फरवरी तक आगरा में होगा। प्रतियोगिता को लेकर 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से जिला स्तरीय ट्रायल व 28 को सुबह 11 बजे से मंडलीय ट्रायल होंगे। मंडलीय ट्रायल में मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.