लखनऊ, अप्रैल 28 -- यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव पर प्रदेश का माहौल खराब करने की राजनीति करने का आरोप लगाया। मौर्य ने लिखा कि सपा प्रमुख को समझ लेना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में अब माहौल बिगाड़ने की राजनीति नहीं चलेगी और वर्ष 2027 तो दूर, 2047 तक भी मुख्यमंत्री की कुर्सी उनके नसीब में नहीं है। दरअसल, गाजीपुर में हुई एक युवती की मौत के मामले को लेकर पिछले कुछ दिनों से अखिलेश यादव लगातार राज्य सरकार को घेर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर वह सरकार पर सवाल उठा रहे हैं और इसे कानून-व्यवस्था से जोड़कर देख रहे हैं। इसी क्रम में मौर्य ने पलटवार करते हुए सपा पर निशाना साधा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपने मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.