27 चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को मिलेगा सम्मान, प्रमाण पत्र का होगा वितरण
घाटशिला, सितम्बर 15 -- डुमरिया। झारखंड अलग राज्य के गठन के लिए आंदोलन करने वाले चिन्हित आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से मंगलवार को डुमरिया प्रखंड परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड अलग राज्य आंदोलन के लिए संघर्ष करने वाले 27 चिन्हित आंदोलनकारियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश कुमार मुर्मू द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। इस दौरान चिन्हित आंदोलनकारियों का स्वागत एवं सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रखंड प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्मू ने बताया कि इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम में झारखंड अलग राज्य आंदोलन के लिए चिन्हित 18 आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया था। इस बार पुनः 27 चिन्हित आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.