27 ग्राम पंचायतों में खुले आधार सेंटर, एक महीने में चार हजार बने आधार
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- जिले की 27 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में ही आधार सेंटर खोला गया है। आधार पंजीकरण केन्द्र खुलने के बाद गांव वालों को काफी सुविधा हुई है। एक महीने में ही करीब चार हजार लोगों ने आधार सम्बंधी सेवा का लाभ लिया है। इससे गांव वालों को जहां गांव में ही सुविधा मिल गई वहीं ग्राम पंचायतों की आय बढ़ी है और पंचायत सहायकों को भी कमीशन मिला है। जिले की 27 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों ने आधार परीक्षा पास की। यूआईडीएआई से हरी झंडी मिलने के बाद पंचायत सहायकों ने आधार पंजीकरण, संशोधन की शुरुआत की। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने आधार केन्द्रों पर चल रहे कामकाज की समीक्षा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.